हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा नागर व पंचायत सदस्यों ने सोमवार को हापुड़ में आयोजित एक समारोह में सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने अध्यक्ष रेखा नागर को शपथ दिलाई और फिर अध्यक्ष ने पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि वह पंचायत के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए कार्य करुंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर लागू किया जाएगा। जिला पंचायत हापुड़ विकास के क्षेत्र में सदैव प्रथम रहे, इस ओर उनका प्रयास रहेगा। सभी के सहयोग से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। अध्यक्ष ने जिला पंचायत हापुड़ के कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, हापुड़ के विधायक विजयपाल, गढ़ के विधायक कमल मलिक, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर सहित अनेक भाजपाई उपस्थित थे।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:

































