👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में स्नातक, परास्नातक व एलएलबी तीन वर्ष और सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश लेने वाले छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 30 नवंबर से कॉलेजों में प्रवेश होगा। बता दें कि 29 नवंबर को सभी कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा होंगे जिसके पश्चात 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रवेश होंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है। इसके तहत 25 नवंबर से 27 नवंबर तक पंजीकरण खोले गए थे। 28 नवंबर को कॉलेजों में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के कारण अवकाश रहा। ऐसे में 29 नवंबर को कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा होंगे जिसके पश्चात प्रवेश होंगे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

































