
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके 422 वाहनों का पंजीयन एआरटीओ प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। अब इनका संचालन दिल्ली एनसीआर में नहीं हो सकता। वहीं स्वामी के जल्द एन ओ सी न लेने पर इन वाहनों का पंजीयन चिह्न भी निरस्त कर दिया जाएगा।
जो वाहन पंजीयन तिथि से 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हैं। उनका संचालन एनजीटी, नई दिल्ली के आदेश के अनुसार राजधानी क्षेत्र में पूर्णतया प्रतिबंधित है। चूंकि हापुड़ जनपद भी एनसीआर क्षेत्र में आता है। ऐसे में 15 साल पुराने पेट्रोल व डीजल के वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के आदेश हैं। 422 वाहनों का पंजीयन निलंबित किया गया है।























