हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने रविवार को हापुड़ के मोहल्ला गांधी गंज कॉलोनी में लोगों से जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जनता को लाभ पहुंच रहा है।
सत्येंद्र सिसोदिया ने इस दौरान गांधी गंज कॉलोनी के शक्ति केंद्र नंबर 5 के बूथ नंबर 141 में संपर्क किया और 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश में कमल खिलाने की लोगों से अपील की।
सत्येंद्र सिसोदिया ने इस दौरान बताया कि किस तरह देश ने पिछले नौ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ आर्थिक प्रगति भी की है और लगातार देश विकास की ओर अग्रसर है। सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा उमेश राणा, जिला महामंत्री पुनीत व अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























