हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोदभराई की रसम करने के बाद युवती के परिजनों द्वारा रिश्ता तोड़ने तथा ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुँघराला निवासी एक व्यक्ति की बेटी की गोदभराई हापुड़ के गांव सरावा निवासी अमित कुमार के भाई राहुल उर्फ प्रदीप के साथ हुई थी। 11 अगस्त 2022 को गोदभराई की रसम होने पर युवती के परिजनों को आभूषण समेत 21 हजार रुपए नकद दिए थे।
अमित कुमार का आरोप है कि युवती के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया और पैसे मांगने पर धमकी देने लगे। साथ ही बिचौलिए को भी बंधक बनाकर जमकर पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953


























