हापुड़,सीमन/तुषार जैन (ehapurnews.com): महिला जैन मिलन सुमति हापुड़ के तत्वावधान में बुधवार को पर्युषण महापर्व के स्वागत में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। सबसे पहले अध्यक्षा नीतू जैन ने दीप प्रजवलित कर नवकार मंत्र का जाप किया। दशलक्षण धर्म के ऊपर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रीमा जैन व आभा जैन को पुरस्कृत किया गया । धार्मिक हाउस व धार्मिक गेम्स का सभी सदस्यों ने आनंद लिया और विजेता रहे। धार्मिक भजनों पर अंताक्षरी खेली जिसमें सरोज जैन ने बाजी जीती। भादो में पर्युषण महापर्व पर किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । इस अवसर पर महिला जैन मिलन सुमति अध्य्क्ष नीतू जैन ,महामंत्री शिल्पी जैन, कोषाध्यक्ष भावना जैन ,बिंदु जैन ,रूबी,सपना ,कनिका,प्राची,वसुधा,ममता,कविता आदि उपस्थित थे ।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























