ट्रैफिक रुल पालन करने पर ही सड़क हादसों में कमी सम्भव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क हादसों में कमी लाने तथा लोगों को ट्रैफिक रुल का पालन कराने के उद्देश्य से सोमवार को हापुड़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का श्री गणेश किया गया, जो 31 जुलाई तक चलेगा। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया।
परिवहन विभाग हापुड़ की अगुवाई में सरस्वती बाल मंदिर में उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहनों में सवार चालक व यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना अपराध की श्रेणी में आता है। ट्रैफिक रुल का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।
विधायक विजयपाल आढ़ती, एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह आदि ने कहा कि वाहन चलाते वक्त थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा सिद्ध हो सकती है। बच्चों के अभिभावकों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि नाबालिग वाहन न चलाएं और दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठे. अभिभावकों के सहयोग से ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है। समारोह में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया है। छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य को प्रेरित करने की शपथ ली।इस अवसर पर एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार, हेमंत सैनी, अजय भास्कर, सत्येंद्र कुमार, राम आसरे, जयवीर सिंह, डॉ राकेश आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























