हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रेडक्रॉस डे के अवसर पर रविवार को जिला अधिकारी के कुशल निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर रेडक्रॉस डे मनाया गया. इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के0 पी0 सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मई को रेडक्रॉस डे मनाया जाता है. रेडक्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह ने बताया कि नवसृजित जनपद में भी अब रेडक्रॉस सोसायटी के गठन हो चुका है. रेडक्रॉस डे के अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ले
रेडक्रॉस डे कार्यक्रम के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 के0पी0 सिंह, जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रदीप मित्तल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कपिल गौतम, डॉ0 पुष्पेन्द्र वत्स व फार्मासिस्ट नीलम सचान आदि उपस्थित रहे.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























