हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। प्रदेश में शासन जल्द ही कांस्टेबल के लगभग 25 हजार पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी कर रही है। अनुमान है कि दिसंबर महीने के अंत तक इन पदों पर आवेदन शुरू हो सकते हैं। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लगभग 30 से 40 हजार रुपए प्रति महीने का अनुमानित मासिक वेतन मिलेगा जिसमें सातवें पे-कमीशन के अनुसार यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि सुविधाएं हो सकती हैं। उम्मीद है कि इसके लिए पुरुष वर्ग में 18 से 23 और महिला वर्ग के लिए 18 से 26 वर्ष की आयु हो सकती है जिसके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं या इसके के समक्ष होनी चाहिए। हालांकि सटीक जानकारी नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिल सकेगी।



























