स्वस्थ हुए पक्षियों को आकाश में आजाद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर दर्जनों स्वस्थ हुए कबूतरों को आकाश में उडाया गया। पक्षी औषधालय समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने जानकरी देते हुए बताया कि पंजाबी सभा के अध्यक्ष संजय डाबर,सत्येंद्र गौड एडवोकेट, भोजराज बागा,धर्मपाल बाटला, विपिन सचदेवा, राम नारायण जिन्दल, प्रमोद कुमार, जय भगवान गौतम,पुष्कर शर्मा, सत्य प्रकाश जैन ने जैन समाज द्वारा निशुल्क पक्षी औषधालय, कसेरठ बाजार पहुंच कर दर्जनों स्वस्थ हुए कबूतरों को आकाश में उडाया। पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष विनीत जैन ने बताया कि इस औषधालय पर निशुल्क घायल हुए पक्षियों को लाकर उनका निशुल्क उपचार किया जाता है तथा उनके स्वस्थ हो जाने पर खुले आसमान में विचरण हेतु उडा दिया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष विनीत जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, महामंत्री राजीव जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































