एबीएसए योगेश गुप्ता को सस्पेंड करने की संस्तुति, अगला नंबर किसका?












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का बेसिक शिक्षा विभाग रिश्वतखोरी का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है। लगातार परत दर परत खुलती जा रही है जिससे बेसिक शिक्षा अधिकारी की भी नींद उड़ी हुई है। अब जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने बीएसए कार्यालय में तैनात एबीएसए योगेश गुप्ता को भी सस्पेंड करने की संस्तुति की है। अब अगला नंबर किसका है? इसे लेकर बीएसए कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। बीएसए कार्यालय में तैनात कर्मचारी तथा अधिकारी लोगों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इतनी ज्यादा अकड़ है कि स्कूल संचालक तथा अन्य लोग भी बेहद परेशान हैं लेकिन जिस तरह से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उससे बीएसए कार्यालय में तैनात सभी के होश उड़ गए हैं। बड़ी बात यह है कि बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार हो रहा है और बीएसए रितु तोमर को मामले की भनक तक ही नहीं है। अगर जानकारी है तो उन्होंने कदम क्यों नहीं उठाए?

विजिलेंस टीम ने लिपिक दीपेंद्र और निखिल को रिश्वत के रुपयों के साथ दबोचा था जिसके बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। डीएम ने दो सहायक लेखाकार निखिल और कपिल को बर्खास्त कर दिया है। डीसी निर्माण विशाल का चयन नियम विरुद्ध पाए जाने और शिकायतों के आधार पर उन्हें भी बर्खास्त किया गया है। बीओ मुख्यालय योगेश गुप्ता से सभी चार्ज छीन लिए गए हैं अब डीएम अभिषेक पांडे ने एबीएसए योगेश गुप्ता को सस्पेंड करने की संस्तुति की है। जांच का दायरा बढ़ रहा है अब अगला नंबर किसका है इसका जवाब भी जल्द मिलेगा।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!