
108 हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व शांति की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे पार्क हापुड़ में महिला पतंजलि योग समिति के द्वारा हनुमान जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। 108 हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी के भजन कीर्तन के साथ आरती की गई। दुनिया में हो रहे युद्ध की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम संयोजिका आशा सोमानी ने आयोजन किया।
कार्यक्रम में बिना सविता राखी नीलम मीरा अंजना प्रीति गीता राजकुमारी विनय कमलेश प्रीति अनीता संतोष सुधा शीलू डॉक्टर पुष्पा वत्स मंजू प्रेमा बिमला सीमा अनु शिखा पूनम पाठक बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
अंत में प्रसाद वितरण एवं जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया महिला पतंजलि के अध्यक्ष आशा सोमानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बजरंगबली की कृपा सभी पर बनी रहे ऐसे विचार व्यक्त किया।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627




























