पिलखुवा, सीमन/ दिनेश गुप्ता (ehapurnews.com): यहां मोदीनगर बस अड्डा पर रात एक रेडीमेट कपड़े के शोरुम में आग लगने से करीब बीस लाख रुपए का माल जल गया। आग बुझाने के प्रयास में शोरुम मालिक झुलस गया। घायल को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद तोमर का मोदीनगर बस अड्डा पर रेडीमेट कपड़े का शोरुम है। बताया जाता है कि रविवार की मध्यरात्रि के बाद शार्ट सर्किट से शोरुम में आग लग गई और आग ने पूरे शोरुम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर शोरुम मालिक अरविंद व दमकलें मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास में अरविंद झुलस गया। आग से रेडीमेट कपड़े व फर्नीचर आदि जल कर राख हो गया।

























