
चटाई बनाने में इस्तेमाल कच्चे माल में आग लगने से 1.50 लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के चटाई मोहल्ला में गंगा मंदिर के पास रखे चटाई के स्टॉक में भीषण आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब डेढ़ लाख का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार महेश दास, रामदास और सतीश ने चटाई के लिए स्टॉक रखा था। चटाई बनाने का कच्चा माल यहां रखा हुआ था जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से धुआं उठने लगा जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387




























