कच्ची शराब के धंधे का भंडाफोड, दो गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मिलावटी शराब के दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है जो कच्ची शराब बनाकर बेचते थे।पुलिस ने धंधेबाज के कब्जे से 120 लीटर कच्ची शराब,शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व बर्तन बरामद किए है और मौके पर 300 लीटर लाहन को नष्ट कराया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अपमिश्रित व कच्ची शराब बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची शराब व लहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के गांव चक लठीरा के कैलाश व याद राम है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























