हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध शराब के धंधे बाजों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर ने स्टाफ के साथ बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर थानांतर्गत रेत की मड़ैया, शेराकृष्णा की मड़ैया व भगवन्तपुर के जंगलों में दबिश दी और सघन चेकिंग की गयी ।इस दौरान रेत की मड़ैया के जंगलों से 1000 किग्रा लहन नष्ट करते हुए 60 कच्ची शराब भी बरामद की है।तत्सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न मदिरा दुकानों का गहनता से निरीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को नियमानुसार अनुज्ञापन संचालन हेतु निर्देश दिये गये। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु अभियान जारी है।

























