हापुड सीमन (ehapurnews.com): शराब के धंधेबाज जंगल व झौपड़ी में अवैध शराब का धंधा कर रहे है।यह खुलासा हुआ है आबकारी विभाग के एक अभियान के तहत।
आबकारी टीम मे शामिल गोपालजी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1,प्रियंका गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 गढ़मुक्तेश्वर ,रवि गुप्ता आबकारी निरीक्षक गजरौला, अमरोहा ने टीम के साथ शनिवार को संयुक्त रूप से गढ़मुक्तेश्वर व गजरौला अमरोहा से लगे गाँव फरीदपुर ऐतमाली,लढीरा में दबिश दी। उसके बाद अपने अपराध निरोधक क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत अपने स्टाफ के साथ ग्राम चकलढीरा,गडावली में दबिश की। दबिश के दौरान गाँव गडावली के झौपडों से अभियुक्त धर्मसिंह पुत्र जीवाराम के खेत से 30 ली० अवैध कच्ची शराब बरामद व 150 किलो लहन मोके पर नष्ट किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अवैध शराब की रोकथाम व वैध शराब कि बिक्री हेतु व आगामी गढ़ मेला के मद्देनजर छापामार कार्यवाही जारी रहेगी।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























