कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध रुप से कच्ची शराब तैयार करने वाली एक लघु फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है, जहां से ग्रामीण इलाकों में शराब सप्लाई की जा रही थी। यह फैक्टरी नयाबांस के जंगल में शराब के धंधेबाजों द्वारा संचालित की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर बृजघाट रेलवे हाल्ट से नयाबांस जाने वाले मार्ग पर जंगल में पुलिस ने छापा मारा और शराब की धधक रही भट्टी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से तीन धंधेबाजों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब, 2 गैस सिलेंडर, चूल्हा, बाल्टी आदि बरामद किया है।
आरोपी नयाबांस के रामू व नेमपाल तथा जनपद बुलंदशहर के गांव धतूरी का बोबी है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586


























