हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा अभी भी पनप रहा है और कार्तिक पूर्णिमा मेले तक इस धंधे में औऱ बढ़ौत्तरी होने के संकेत मिल रहे है, क्योंकि मेले में आने वाले मजदूरों की शराब की मांग बढ़ जाती है। कच्ची शराब सस्ती होने के कारण इसकी मांग अधिक रहती है।
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चला कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव इनायतपुर का पीतम व बलवापुर का रंजीत है जिनके कब्जे से पैतीस लीटर व बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























