👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब, करीब 1000 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।आरोपी गांव इनायतपुर के विनोद व किरनपाल हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष शराब बनाकर बेचना स्वीकार किया है।
चक्की के शुद्ध और ताजे आटे की FREE HOME DELIVERY: 9897726380

































