👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन बंद होने से शनिवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों ने सफर तय करने के लिए वैकल्पिक साधन अपनाए और महंगी यात्रा का झटका सहन किया।
सहायक प्रबंधक नरेशपाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मोदीनगर रोड को बंद किया गया है जिस कारण शनिवार व रविवार को हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा।
बता दें कि हापुड़ ब्लॉक का नामांकन स्थल मोदीनगर मार्ग पर स्थित है जिस कारण मार्ग को ब्लॉक किया गया है।
Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571




























