हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ का चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हो गया। सर्व प्रथम गतवर्ष के महामंत्री विनोद वर्मा द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। उसके उपरांत उपस्थित सदस्यों से प्रधान पद की उम्मीदवारी के लिए अपना नाम प्रस्तुत करने के लिए कहा गया ।उपस्थित सदस्यों में रविंद्र गुप्ता ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया जिसका प्रस्ताव राम कुमार गर्ग ने अनुमोदन संतराम शर्मा ने किया ।एक निश्चित समय के बाद निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र गुप्ता ने विनोद कुमार वर्मा को अपना महामंत्री नियुक्त किया तथा अन्य कमेटी की घोषणा बाद में करने पर सहमति बनी। इस अवसर पर संरक्षक रतन लाल ने ठेकेदार, विरेंद्र कुमार गर्ग एडवोकेट ,अनिल आजाद देवेंद्र कुमार डीके, सदस्यगण राजेश गौतम देवेंद्र ठेकेदार शरद गर्ग विजेंद्र लोहे वाले रवी गर्ग मनोज वर्मा नवीन वर्मा लक्ष्मी कांत सोनी योगेंद्र मोनू कपिल अग्रवाल नितिन पाराशर मोनू महेश्वरी आकाश कंसल आदि मौजूद रहे।


























