राशन का गेहूं व चावल का नए ठिकानों पर पहुंचना शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन के गेहूं व चावल का धंधा मुनाफे का होने के कारण रोजाना नए कारोबारी गरीबों का निवाला डकारने के लिए आगे आ रहे है और धन्ना सेठ बन रहे है। अब भगवती गंज में नए ठिकाने का पता चला है जिनमें एक तो पहले से ही दागदार है। मई माह में निकाय चुनाव समाप्त होने के साथ ही राशन डिपो पर गेहूं व चावल का मुफ्त वितरण शुरु हो गया है। जो राशन के धंधेबाजों के ठिकानों पर पहुंचना शुरु हो गया है और भगवती गंज के तेल एक्सपेलर के पास कालाबाजारी में गेहूं व चावल बेचने वालों की भीड़ लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर स्थित भगवती गंज के राशन चावल व गेहूं का कारोबार करने वाले दो नए ठिकानों का पता चला है। इन ठिकानों पर राशन का चावल 23 रुपए तथा गेहूं 20 रुपए किलो में धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है। उपभोक्ता को खपत से ज्यादा राशन मिलने के कारण राशन सामग्री की कालाबाजारी हो रही है। राशन का चावल तो शत-प्रतिशत बाजार में बिक रहा है जिसे अन्य प्रांतों से आए श्रमिक 50 रुपए किलो खरीद रहे है। राशन का गेहूं स्टाकिस्ट ले रहा है। उपभोक्ता अपना राशन स्वयं बेच रहा है। ऐसे उपभोक्ता जिन्हे समाज का डर है, वे राशन डीलर से चुपचाप पैसे ले लेता है जिसे राशन डील बिचौलियों के माध्यम से धंधेबाजों के ठिकाने पर पहुंचा देता है। इन ठिकानों पर मयूरी, एक्टीवा, साइकिल पर चावल व गेहूं लेकर आने वालों की लाइन लगी रहती है। रविवार की सुबह से ही इन ठिकानों पर गेहूं व चावल ब्लैक में बेचने वालों का काफिला लग गया।
इन ठिकानों पर ग्रामीण अंचलों, शहर से, सपनावत, पिलखुवा, गजरौला, अमरोहा, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, स्याना आदि स्थानों से राशन का गेहूं व चावल पहुंच रहा है। हापुड़ राशन के चावल व गेहूं के खपत की सबसे बड़ी मंडी बन चुका है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103































