हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में राशन की दुकान को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल काफी समय से राशन डीलर अरुण कुमार की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी. इसके बाद एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच शुरू की और राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया.
घटतौली की शिकायत की जांच के बाद प्रशासन ने राशन डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया है. विभाग को शिकायत मिल रही थी कि राशन डीलर ईपॉप मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन देने से मना कर देता था और लोगों से अभद्र व्यवहार करता था. राशन डीलर की दुकान को गांव सांवी की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























