हापुड़ में राशन का चावल हुआ महंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चावल के दामों में निरंतर आ रहा उछाला का प्रभाव हापुड़ में राशन के चावल पर भी पड़ा हुआ दिखाई दिया। राशन डिपो के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिलने वाला चावल 28 रुपए प्रति किलो बिक रहा है औऱ राशन की चावल की खरीद के ठिकाने पक्का बाग व भगवती गंज में है, जहां छोटी-छोटी पोटली में ट्रकों चावल शहरी व ग्रामीण इलाकों से पहुंच रहा है।
10 जनवरी-2024 से उपभोक्ताओं को मुफ्त में राशन की दुकानों से गेहूं व चावल मुफ्त वितरित किया जा रहा है, जो 25 जनवरी तक चलेगा। उपभोक्ता की नजर में चावल की गुणवत्ता निम्न है और उसे जुरुरत से ज्यादा मिल रहा है जिस कारण उपभोक्ता चावल बाजार में बेच रहा है। हापुड़ के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बड़ी तादाद में मजदूर काम करते है, जो राशन के चावल से पेट भरते है।
उत्तम क्वालिटी के चावल के दामों में निरंतर उछाला आने के कारण राशन के चावल के दाम भी उछाला खा गए और 10 जनवरी से राशन का चावल ठिकाने बाज 28 रुपए खरीद रहे है। गत दिसम्बर-2023 में यही चावल 26-27 रुपए प्रति किलो खऱीदा जा रहा था। ठिकाने बाज मजदूरों को यही चावल 50 रुपए प्रति किलो बेच कर भारी मुनाफा कमा रहे है। नागरिकों की मांग है कि प्रशासन को राशन के चावल की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























