
राशन का चावल हुआ महंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण हापुड़ में बिकने वाला राशन का चावल मंगलवार को एक रुपए महंगा बिका, यानि कि खुले बाजार में राशन डीलरों व उपभोक्ताओं द्वारा बाजार में राशन का चावल 28 रुपए प्रति किलो बिका।
बता दें कि राशन डिपुओं से उपभोक्ताओं को मुफ्त मिलने वाला चावल उसके जरुरत से ज्यादा होता है, जिसे उपभोक्ता बाजार में बेच देता है। राशन चावल के माफियों ने मंगलवार को चावल 28 रुपए प्रति किलो खरीदा।
इसके अतिरिक्त राशन डीलरों द्वारा घटतौली करके एकत्र किया गया राशन चावल भी माफियों ने 28 रुपए में खरीदा।
हापुड़ के पक्काबाग व भगवती गंज में करीब एक दर्जन ऐसे ठिकाने है, जहां राशन का चावल खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं हापुड़ जनपद के साथ-साथ आस-पास के जनपदों से भी राशन का चावल हापुड़ में ठिकानों पर पहुंच रहा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































