राशन कार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर है. जिन राशन कार्ड धारकों को मई के महीने से रिफाइंड, चना, नमक आदि नहीं मिल पाए थे उन्हें इन चीजों की आपूर्ति शुरू हो गई है. शेष महीनों का राशन वितरण शुरू हो चुका है. जनपद हापुड़ में करीब 2,07,896 राशन कार्ड धारक हैं जिनमें से कई को मई और जून माह का राशन नहीं मिला था. आपूर्ति न होने के चलते यह विलम्ब हुआ. राशन कार्ड धारकों को राशन का वितरण रविवार से शुरु हो चुका है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























