👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लगातार मिल रही शिकायतों के बीच खाद्य विभाग ने नानपुर के राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है. साथ ही घततौली और कालाबाजारी करने के आरोप में खाद्य विभाग अधिकारी की तहरीर पर नानपुर के राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नानपुर में राशन डीलर काफी समय से कालाबाजारी में लिप्त था जो कि लोगों का निवाला डकार रहा था. ऐसे में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा खाद्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है.
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739





























