हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के राशन डीलर अरुण कुमार ने एक ग्रामीण के साथ हाथापाई की थी जिसके बाद आरोपी राशन डीलर को जेल भेज दिया गया। मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी अरुण की दबंगई सभी के सामने उजागर हो रही है।
बता दें कि गांव महमूदपुर में राशन डीलर अरुण कुमार पुत्र रमेश चंद पर ग्रामीणों ने कम राशन देने का आरोप लगाया था। इसके बाद लगातार यह आरोप लगते रहे। मामले की जांच के लिए एआरओ जगन्नाथ राणा पहुंचे लेकिन अगले ही दिन एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह भी जांच के लिए पहुंचे। वहीं एक ग्रामीण संजय कुमार ने कम राशन देने का विरोध किया तो राशन डीलर अरुण कुमार हाथापाई पर उतर आया। संजय ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद हाफिजपुर पुलिस ने 151 की कार्रवाई की और रविवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
































