👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पात्रों को राशन कार्ड मिल सके और शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले। इसी क्रम में एसडीएम धौलाना विवेक यादव ने ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किए हैं और कहा है कि जो भी अपात्र है वह खुद ही राशन कार्ड जमा करा दें जिससे पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
एसडीएम धौलाना विवेक यादव ने बताया कि यदि कोई अपात्र राशन कार्ड सेरेंडर नहीं करता तो ऐसे में सत्यापन भी कराया जा रहा है। शासन के निर्देश का पालन कराने और ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए धौलाना उपजिलाधिकारी विवेक यादव ने ग्राम सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा है कि जो अपात्र लोग हैं उनके राशन का सत्यापन करते हुए राशन कार्ड काटने का कार्य किया जाए।


























