👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा होली तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ जनपद हापुड़ के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी लाभ मिलेगा।
जनपद हापुड़ में 8805 अन्त्योदय तथा दो लाख 13 हजार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इंहें सरकार की राशन योजना का लाभ दिसम्बर-2021 से मार्च-2022 तक मिलेगा। नई योजना के मुताबिक दोनों तरह के राशन कार्ड धारकों को एक किलो आयोडीन नमक प्रति कार्ड, सरसों का तेल या रिफाइंड एक लीटर प्रति कार्ड, साथ ही दाल व चना भी एक-एक किलो मिलेगा। प्रदेश सरकार की इस योजना से जनपद हापुड़ के 9.90 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























