👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतोदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को होली तक मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की नई योजना के मुताबिक दोनों तरह के राशन कार्ड धारकों को एक किलो आयोडीन नमक प्रति कार्ड, सरसों का तेल या रिफाइंड एक लीटर प्रति कार्ड तथा दाल, चना एक-एक किलोग्राम दिया जा रहा है जिसे पाकर कार्ड धारक काफी प्रसन्न हैं। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार की इस योजना से जनपद हापुड़ के 9 लाख 90 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।





























