👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जरुरत को देखते हुए जिला प्रशासन हापुड़ ने दूध की डेयरी को अब रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। अति आवश्यक वस्तु की उपलब्धता बनाए रखने के चलते यह फैसला लिया गया है। इस दौरान प्रशासन ने दूध आपूर्त करने की भी अनुमति प्रदान की है।
बता दें कि जनपद हापुड़ में बाजार खुलने का समय सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही रहेगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। ऐसे में प्रशासन ने सिर्फ दूध की डेयरी को रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की है। कस्बा पिलखुवा और हापुड़ तथा जनपद के कल्स्टर जोन में आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधिया व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

































