राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिन्दुत्व के काम में जुटा है
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को न्यू शिवपुरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के पूर्व प्रचारक एव एस एस वी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द जैन ने कहा कि संघ ने अपने छह उत्सवों में वर्ष प्रतिपदा उत्सव को शामिल किया है। इस दिन से हिन्दू नववर्ष का प्रारम्भ होता है। संघ की स्थापना 1925 में डाoहेडगेवार द्वारा नागपुर में पांच बालकों की शाखा के माध्यम से की गई, आज संघ एक विराट स्वरूप धारण कर चुका है, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, विधाभारती, हिन्दू जागरण मंच, भारत विकास परिषद जैसे अनेक संघ के आनुषंगिक संगठन समाज मे संगठन एव राष्ट्रभक्ति के जागरण के पुनीत कार्य मे सतत जुटे है।
संगठित हिन्दू समाज से ही देश व समाज की सभी समस्याओ का समाधान होगा ,संघ का स्वयंसेवक समाज जीवन की समस्याओं में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सबसे आगे खड़ा दिखता है। अब समय अनूकुल है, विश्व हिन्दू जीवन शैली व सिद्धांतो को स्वीकार कर रहा है, भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। संघ के स्वयंसेवक कार्य विस्तार में जुटे रहे,उदय कंसल ने अवतरण पढा तथा प्रभात माहेश्वरी ने देशभक्त से ओतप्रोत एकल गीत गाया।पूर्ण गणवेश मे न्यू शिवपुरी मे पथ सचलन भी निकाला। कार्यक्रम मे मुकेश माहेश्वर माहेश्वरी, अमित शर्मा एडवोकेट, वैभव, यश, माधव आदि उपस्थित रहे।
VIMTA LAB: 550 रु में कराएं 45 टेस्ट: 9897298411



























