हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : पुलवामा हमले की तीसरी बरसी पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को संस्था के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचे और आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी, संगीता चौधरी, संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव विजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, रितिक वैध, विपुल प्रजापति, सरदार गुरदीप सिंह, रोबिन कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: रेलवे रोड पर चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद || 8979755041























