
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने हादसे में मृत गौवंश को दबाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम ने सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए गौवंश को जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवा कर दबाया। हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड़ पर एक गौमाता अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। जिला सचिव आकाश बेनीवाल मौके पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष मोहित चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से यूपी सरकार और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद गौवंश को दबाया। इस दौरान गौ सेवक रितेश, गौ सेवक राधे, गौ सेवक अनुज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वाद



























