👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के गांव में भरना निवासी राशी शर्मा ने जिले का नाम रोशन किया है। राशी ने मुक्केबाजी के 52 किलो भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है। बता दें कि हिसार में अखिल भारतीय महिला मुक्केबाजी का आयोजन किया गया जिसमें देवेंद्र शर्मा की पुत्री राशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है जिसके बाद राशी को बधाई देने वालों का तांता लगा है।





























