👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जीत हासिल कर विजयी प्रत्याशी द्वारा रसगुल्ले बांटने पर कार्रवाई की है। देहात पुलिस ने गांव बझीलपुर के नवनिर्वाचित बीडीसी व उसके समर्थक द्वारा भीड़ इकट्ठा कर रसगुल्ले बांटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 20 किलो ग्राम रसगुल्ले बरामद किए है।
आरोपियों के नाम है। ब्रजकिशोर व पवन त्यागी निवासी ग्राम बझीलपुर थाना देहात। आपकों बता दें कि फिलहाल बीडीसी प्रत्याशी विशाल त्यागी समेत चार आरोपी फरार है। पुलिस ने धारा 188/269/270 तथा महामारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:






























