हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 11 सप्ताह की गर्भवती 16 वर्षीय नाबालिका के गर्भपात की प्रक्रिया पूरी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता, एनेस्थीसिया चिकित्सक प्रवीण गुप्ता और सर्जन डॉक्टर ओशो राधे की देखरेख में नाबालिग के गर्भपात की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। इससे पहले नाबालिका को दर्द बनाए जाने की दवाई दी गई।
ज्ञात हो कि हापुड़ निवासी 16 वर्षीय नाबालिका के साथ रेप का मामला सामने आया था। इस दौरान नाबालिका से पहले मोदीनगर के गोविंदपुरी में अरुण पाल ने दुष्कर्म किया जिसके पश्चात माता मोहल्ला निवासी डॉ जितेंद्र कुमार ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता मोहित पाल, डॉ जितेंद्र कुमार, अरुण पाल तथा मनस्वी सोने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता का गर्भ ठहर गया जिसकी गर्भपात की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। कड़ी निगरानी के बीच नाबालिका का गर्भपात हुआ।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























