हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के तीन थानों हापुड़ नगर, बाबूगढ़ तथा पिलखुवा में नाबालिकों को बहका कर उनके साथ बलात्कार करने के मामले आए है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और आरोपियं की तलाश में जुटी है।
हापुड़ नगर- हापुड़ कोतवाली के मौहल्ला चमरी में मौहल्ले के कुछ लोगों ने एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जब पीड़ित परिवार आरोपी परिवार से आपत्ति व्यक्त की तो आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की और बालिका के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बाबूगढ़- गांव सिमरौली में एक युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया और नशीला पदार्थ पिला कर वीडियो बना ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव सिमरौली के ही एक युवक को रिपोर्ट में नामजद किया है।
पिलखुवा- गांव अचपलगढ़ी में एक 17 वर्षीया युवती को गांव के ही दो युवक बहका-फुसला कर एक घर में ले गए और फिर एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस रिपोर्ट में युवती के पिता ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को नामजद किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























