
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की डिपो रोड पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में धनतेरस के अवसर पर रंगोली उत्सव का आयोजन किया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विजयी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप, सीटीसी डिग्री कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल खिलाफत हुसैन शामिल हुए। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसका संचालन राम मोहन वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष प्रताप ने सभी छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में बताया और उन्हें जागरूक किया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में भी बताया। छात्राओं ने बड़े ही ध्यानपूर्वक बातों को सुना।
मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां विजयी छात्रों को मेडल देकर कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया ।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























