हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को रामपुर जनपद के थाना सवार पुलिस ने दबिश दी और महिला सिपाही की अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी सुजीत त्यागी पुत्र ज्ञान प्रकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे लेकर रामपुर जनपद के लिए रवाना हो गई। इस दौरान गांव सबली में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
जनपद रामपुर के थाना स्वार थाना क्षेत्र में 112 डायल पर तैनात महिला सिपाही ने रामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि सुजीत त्यागी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई है और आरोपी उसे ब्लैकमेल करता है। साथ ही कई बार उसके कमरे के बाहर पहुंचकर हंगामा भी किया। महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए थाना स्वार पुलिस ने जांच शुरू की और हापुड़ के सबली के सुजीत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700





























