रामनिवास स्कूल को मिले दस कम्प्यूटर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):रामनिवास स्मारक बालिका इण्टर कॉलिज हापुड का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें विद्यालय की कक्षा 1 से 12 तक की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे०के० गौड रहे तथा विशिष्ठ अतिथि कैलाश त्यागी व एडवोकेट अशोक त्यागी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के गजेन्द्र त्यागी (अध्यक्ष), हरिराज सिंह त्यागी (प्रबन्धक), मुकेश कुमार त्यागी (उपप्रबन्धक), अनूप कुमार गर्ग (मंत्री),अनिल त्यागी (कोषाध्यक्ष), हरीश चन्द शर्मा (लेखानिरीक्षक) व सदस्य प्रबन्ध समिति और सदस्य समिति प्रबन्धकारिणी सभी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जे०के० गोड ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और विद्यालय को 10 कम्प्यूटर व अपने विषयों में 100 प्रतिशत रिजल्ट देने वाली सभी अध्यापिकाओं को 1100 रूपये से सम्मानित किया, तथा तासराय के युवाओं ने अनूठी पहल करते हुये करीब 2,32000 रुपये का योगदान दिया।प्रबंध समिति ने कक्षा 1 से 12वीं तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749





























