VIDEO: रामा अस्पताल के कर्मचारी सहित तीन रेमडेसिविर इंजेक्शनों की कालाबाजारी में पकड़े










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस व जनपदीय टीम-ए ने रामा मेडिकल कालेज व ट्रामा सैंटर के एक कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी कर कालाबाजारी करने के आरोप में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा रेमडेसिविर इंजेक्शनों को बेचकर प्राप्त किए हुए 82 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि रामा मेडिकल व ट्रामा सैंटर पिलखुवा के कार्यरत नर्सिग स्टाफ के शिवम उर्फ बादशाह निवासी गांव ककराना थाना धौलाना अपने दो साथियों के साथ मिलकर रामा अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रेमडेसिविर इंजेक्शनों में से कुछ इंजेक्शन चोरी करके कालाबाजारी में बेच रहे है। पुलिस को दी गई सूचना में बताया गया था कि शिकायतकर्ता द्वारा दो इंजेक्शन 40 हजार रुपए में खरीदे गए थे। जबकि तीसरे इंजेक्शन के लिए तीस हजार रुपए मांगे गए। इस सूचना को पुलिस ने पुख्ता मानकर जाल बिछाया और शिवम उर्फ बादशाह तथा उसके दो साथी थाना धौलाना के गांव छत्ता के पुनीत उर्फ दुष्यंत तथा थाना बीबी नगर के गांव चितसौना अलीपुर के गौरव को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा 82 हजार रुपए नकद बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पुलिस को बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन रामा अस्पताल में जिन कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है उनको लगाए जाते हंै। जिनमें से हम कुछ इंजेक्शन बचा लेते हंै और जरुतमंदों को ऊचें दामों पर बेचते हंै। इससे पूर्व वे दो रेमडेसिविर इंजेक्शन चालीस हजार रुपए में बेच चुके हंै तथा तीन रेमडेसिविर इंजेक्शन 27-27 हजार रुपए में बेचे थे।
बता दें कि हापुड़ के पक्काबाग निवासी व दवा विक्रेता आलोक त्यागी अपने दो अन्य साथियों के साथ दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने दावा किया है कि जनपद में दवाओं व आक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509







Related Posts

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश…

Read more

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!