हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हाल ही में जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कालेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा था कि अस्पताल एबुलेंस से लाए गए मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है। जब मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने जांच शुरु की और अस्पताल को दोषी पाया।
दरअसल गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा हापुड़ के पिलखुवा स्थित रामा मेडिकल को कोविड केंद्र बनाया गया है। जब यहां एंबुलेंस द्वारा कुछ मरीजों का लाया गया तो अस्पताल ने उन्हें भर्ती करना से मना कर दिया। अस्पताल का तर्क था कि मरीज के पास सीएमओ हापुड़ व सीएमओ गाजियाबाद का पत्र नहीं था। साथ ही वह कोरोना संक्रमित भी नहीं था।
मामला संज्ञान आने के बाद जिला प्रशासन ने सभी कोविड अस्पतालों को निर्देश दिए कि अगर कोई मरीज गंभीर स्थिति में आता है तो उसे तुरंत भर्ती किया जाए चाहे उसके पास पत्र हो या नहीं। वहीं एक दूसरे मामले में भी अस्पताल को एसडीएम ने दोषी पाया है जिसमें बिल न चुकाने पर अस्पताल ने परिजनों को शव देने से इंकार कर दिया था।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509



























