हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका परिषद हापुड़ की भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती के ससुर रामस्वरूप भारती का शुक्रवार की भोर में मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। रामस्वरूप भारती का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे हापुड़ में किया जाएगा।
रामस्वरूप भारती शिक्षक थे जिन्होंने कई छात्रों के जीवन को संवारने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रामस्वरूप भारती राजनीति में भी काफी सक्रिय थे उन्होंने भाजपा के टिकट पर हापुड़ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीने से उनकी रीढ़ की हड्डी में हुई परेशानी की वजह से इलाज चल रहा था। रामस्वरूप भारती मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई और सभी परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
🔊 Listen to this हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर…
Read more
























