हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बुधवार की शाम सात बजे भगवान श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। शहर के कई इलाकों से बारात निकाली गई जिसे देखने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाके के लोग भी देखने के लिए पहुंचे। महिला, बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी बरात देखने के लिए पहुँचे। इस दौरान श्री राम की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा।
बारात बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मनसा देवी मंदिर से शुरू हुई जोकि कोठी गेट, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, चंडी रोड, पक्का बाग होते हुए अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहा से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। राम भक्त राम बारात को देखने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े। देर रात तक भक्त सड़कों पर भगवान राम की एक झलक पाने के लिए मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र गुप्ता, विनोद वर्मा, शुभम गोयल, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































