राम भक्तों का स्वागत किया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के हापुड़ जिला के प्रखण्ड पिलखुवा निकट गांव अतरौली में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत महामंत्री एडवोकेट गौरव राघव जी के नेतृत्व में भगवान श्री राम जी के मंदिर के लिए कारसेवा करने वाले कारसेवकों को फूल माला पहना कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
गौरव राघव ने कहा कि सोमवार को हिन्दू समाज के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम जी का मंदिर अयोध्या की पावन भूमि पर बन रहा है। अतः अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे देश के अन्दर कारसेवकों के सम्मान का कार्यक्रम चल रहा है। इसी श्रंखला में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के द्वारा हापुड़ जिला के विभिन्न स्थानों पर कारसेवक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला महामंत्री अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंकज गिरी ने कहा कि आज देश के लिए बड़े ही गौरव का विषय है कि हमारे पूर्वजों ने जो राम मंदिर के लिए संघर्ष किया था जिसमें लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज उसी का परिणाम है कि अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम जी का पावन मंदिर बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद समस्त हिन्दू समाज को हार्दिक बधाई देता है।
अतः देश के समस्त सनातनियों से अनुरोध करता है कि दिनाँक 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या की पावन भूमि पर होने जा रही है। अतः सभी अपने घर प्रतिष्ठान मंदिरों में दीप जला कर भजन कीर्तन करते हुए उत्सव का आनंद ले। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार तहसील अध्यक्ष धौलाना ,बबलू नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल राजेन्द्र राघव नगर महामंत्री अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद हर्ष पांडे,ग्राम अध्यक्ष मीरापुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093








  • Related Posts

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अंतर्गत गुरूवार को दिन छिपने के दौरान दो कारों में सवार 6 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के…

    Read more

    नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-27 के अयोध्यापुरी-चेनापुरी में व्याप्त गंदे पानी की निकासी की समस्या को हल करने में जब जनप्रतिनिधियों ने…

    Read more

    You Missed

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

    नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

    नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

    चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

    चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

    CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

    प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

    सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी

    सीट से गायब मिले बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी
    error: Content is protected !!