हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के नेतृत्व में स्वीप टीम के अधिकारी गण जन चौपाल व रेलियो के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे है। जनपद के सभी मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से स्वीप टीम के नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी व दिव्यांग जनों के माध्यम से रैली निकालकर आगामी 10 फरवरी 2022 को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप जनपद के मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह एवं उनके सहयोगी जिला दिव्यांजन कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जन चौपाल व रेलियो की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

























