हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कोविड की बेहतर होती स्थिति के दृष्टिगत रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी के नए आदेश के मुताबिक इस रक्षाबंधन से यूपी को पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है. यानी रविवार को लगने वाला लॉकडाउन अब खत्म हो गया है.
इससे पहले प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू था. लेकिन कुछ दिनों पहले (11 अगस्त) ही प्रदेश में शनिवार का कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया था. माना जा रहा है कि अब राज्य में कोरोना के मामले काबू में हैं.
प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, तो 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891

































